Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
जानें कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार 9 सितंबर से फिर मौसम करवट बदलेगा। मंगलवार को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में अधिक बारिश और पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बूंदाबांदी और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।