Haryana Weather Update: हरियाणा में 18 से 25 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था।जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान पर एक बने प्रति चक्रवात ने भी इसे कमजोर कर दिया। मानसून रेखा हरियाणा पर होने के बावजूद प्रदेश में बारिश नहीं हुई। यह विक्षोभ सोमवार को आगे निकल जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा 21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा। इन सभी के प्रभाव से 25 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद हरियाणा से भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।
अब तक प्रदेश में हुई इतनी बारिश
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 564.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि इस दौरान प्रदेश में 401.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा है।