Haryana Weather Update: हरियाणा में 18 और 19 को होगी झमाझम बारिश, जानें 23 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?
Sep 17, 2025, 19:24 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में 19 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 20,21,22 और 23 सितंबर को मौसम ड्राई रहेगा। आइए जानते हैं कि अगले दो दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है?
मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा में कल यानी 18 अगस्त को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 19 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
हरियाणा में 19 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, कैथल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।