Haryana Weather Update:  हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में बदलेगा मौसम

 
 Heavy rain will start in Haryana in the next three hours

Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में झमाझम बारिश शुरू होने वाली है। इसके लिए चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सुबह 7.55 बजे जारी किया गया है। जिसके चलके अगले तीन घंटों मे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद जिलों में  हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश  संभावित है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।