Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई, जानें कब बदलेगा मौसम
Sep 23, 2025, 11:10 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, प्रदेश से मानसून की विदाई जारी है। सोमवार को जींद और रेवाड़ी के अलावा अन्य इलाकों से भी मानसून की विदाई की लाइन गुजरी है। अब तक सिरसा और फतेहाबाद से मानसून की विदाई हो चुकी है।
मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो से तीन दिनों में अन्य इलाकों से भी मानसून की विदाई होगी। प्रदेश से मानसून की विदाई अमूमन सितंबर के आखिरी हफ़्ते में होती रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सोमवार को पलवल में सबसे ज्यादा 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा रात का तापमान 0.2 डिग्री तक कम हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।