Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन से फिर शुरू होगी भारी बारिश, जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

 
Haryana Weather Update: Heavy rain will start again in Haryana from this day, know how will the weather be for the next five days?

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 6 और 7 को हल्की से मध्यम बारिश होगी। जिसके चलते लोगों को जलभराव की समस्या से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, 8 सितंबर से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो 9 और 10 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को फिर से बारिश से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है। 

हरियाणा में 6 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
 

हरियाणा में कल 6 सितंबर पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी और हिसार जिले में  अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।  

हरियाणा में 7 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
हरियाणा में 7 सितंबर को चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक,  झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा,भिवानी,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, कैथल, करनाल

कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में 8 सितंबर को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी 

हरियाणा में 8 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा  अंबाला, यमुनानगर, करनाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सोनीपत, चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

हरियाणा में 9 सितंबर को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में 9 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा की संभावना है। वहीं अंबाला, यमुनानगर और करनाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि, रोहतक, सोनीपत, जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।