Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश होगी। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है और कहां-कहां बारिश की संभावना है।
इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। आज यानी बुधवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलके महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले में आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
इन हिस्सों में होगी हल्की से मध्यम बारिश
IMD का कहना है कि आज अंबाला,यमुनानगर,करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।