Haryana Weather Update: हरियाणा में 2, 3,4 और 5 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, देखें IMD की रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने एक सिंतबर के लिए रेड अलर्ट, दो सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और तीन सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में चार और पांच सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
हरियाणा में आज मौसम बहुत खराब, रेड अलर्ट जारी
राजधानी चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर जिले में भारी बारिश हो रही है। वहीं कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी हो रही है। इसके अलावा कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा हो रही है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, मेवात, पलवल जिले में भी बारिश हो रही है।
हरियाणा में 2 सितंबर को होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी
हरियाणा में 2 सितंबर को भारी बारिश होगी। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव,फरीदाबाद, सिरसा, जिंद, मेवात, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
फतेहाबाद,हिसार,रोहतक,झज्जर,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,चरकी दादरी,भिवानी,पलवल,मेवात जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 3 सितंबर को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी
हरियाणा में 3 सितंबर को भी भारी बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान अंबाला, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़, सिरसा, फतेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 4 सितंबर को भारी होने की संभावना
हरियाणा में 4 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पलवल, फरीदाबाद, चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जीन्द,भिवानी,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 5 सितंबर को भारी होने की संभावना
हरियाणा में 4 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पलवल, फरीदाबाद, चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना है।