Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन होगी भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 7 और 8 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 9 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग को नज़र नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि कल यानी 7 सितंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें, तो कल यानी रविवार को कोई मौसम की चेतावनी नहीं है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी ददरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 8 सितंबर को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि 8 सितंबर को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है:
सिरसा, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूह, पलवल, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 9 सितंबर को होगी बारिश
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अंबाला, यमुनानगर, करनाल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सोनीपत, चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं जिंद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।