Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
Sep 5, 2025, 17:57 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते मौसम विभाग ने झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। यह अलर्ट शाम को 5.54 पर जारी किया गया है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 घंटों में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाडी,रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, और सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।