Haryana Weather Update: हरियाणा में कल इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है और सभी इलाकों को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कल यानी 8 सितंबर को मौसम कैसा रहने वाला है और कहां- कहां बारिश होने की संभावनाएं है।
हरियाणा में कल इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश का कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालाँकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी ददरी, चंडीगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 9 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
हरियाणा में 9 सितंबर को भी बारिश का कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD की मानें, तो मंगलवार को
अंबाला, यमुनानगर, करनाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत, चंडीगढ़, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हरियाणा में 10 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
हरियाणा में 10 सितंबर को भी कोई मौसम चेतावनी नहीं है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़, रोहतक, सोनीपत, जींद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हरियाणा में 11 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
हरियाणा में 11 सितंबर को भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालाँकि, इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़, रोहतक, सोनीपत, जींद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।