Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Updated: Sep 6, 2025, 12:47 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश शुरू होने वाली है। दरअसल, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों मे पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक, सोनीपत, जींद जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है