Haryana Weather Update: हरियाणा में 12 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

 
Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया गया है। 

दरअसल, कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ बना हुआ है जो कच्छ, कोटा, औराय, सिद्धि,रांची, दीघा होते हुए  उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। जिससे हरियाणा में 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

हालांकि, इस दौरान हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में  में बीच बीच में आंशिक बादलवाई छाई रहेगी और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 हरियाणा के उत्तर क्षेत्र के जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा के उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में कहीं कहीं हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।