Haryana Weather : हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले दो दिन का पूर्वानुमान किया जारी

इन जिलों में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
कल इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर (शुक्रवार) को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
20 सितंबर को साफ रहेगा मौसम
20 सितंबर (शनिवार) को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। इसी तरह, 21 सितंबर (रविवार) को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।