Haryana Weather : पूरे हरियाणा से अगले 24 घंटे में वापस लौट जाएगा मानसून, अक्टूबर में सुबह- शाम होगी ठंड, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो 23 सितंबर हरियाणा का हिसार जिला सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान पानीपत में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ेगा। वहीं आज यानी 24 सितंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे धूप कम निकलेगी। लेकिन, बारिश नहीं होगी। हरियाणा में आज सुबह का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।
नवंबर में भी नहीं पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
IMD की मानें, तो मानसून की विदाई 14 सितंबर से पश्चिम राजस्थान से शुरू हो गई थी और मंगलवार तक आधे पंजाब, आधे हरियाणा और आधे गुजरात से भी मानसून विदा हो गया है। यह पूरे हरियाणा से अगले 24 घंटे में वापस लौट जाएगा। देशभर से मानसून की सामान्य विदाई 15 अक्टूबर को होती है।
मौसम एजेंसियों का कहना है कि अक्टूबर से दिसंबर तक ला-नीना बनने की संभावना 71% और दिसंबर से फरवरी बीच इसके बनने की संभावना 54% है। मतलब ये कि अक्टूबर में सुबह-शाम की ठंड तो हो जाएगी, लेकिन कड़ाके की सर्दी के नवंबर तक भी दस्तक देने की संभावना कम है। वहीं जनवरी में सामान्य से अधिक ठंड रहने का अनुमान है।