Haryana Weather:  हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव, इन जिलों में होगी भारी बरसात 

 
Monsoon will be active again in Haryana
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। फिलहाल प्रदेश में कुछ दिन तक मौसम साफ रहेगा। IMD ने किसी भी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश कें सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

मानसून फिर होगा सक्रिय 

मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा और हरियाणा में बारिश होगी। मानसून टर्फ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

इन जिलों में होगी बरसात 

प्रदेश में 16 सितंबर से मानसून फिर से सक्रिय होने पर उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।