हरियाणा में अंडर ग्रैजूएट दाखिला प्रक्रिया शुरू, पोर्टल 17 अप्रैल से ओपन: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

 
हरियाणा में अंडर ग्रैजूएट दाखिला प्रक्रिया शुरू, पोर्टल 17 अप्रैल से ओपन: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

चंडीगढ़, 17 अप्रैल – हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 17 अप्रैल 2026 से खोल दिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं BA, B.Com, B.Sc, BCA सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में घर बैठे ही सरलता से आवेदन कर सकते हैं। यह पहल दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर योग्य विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हों और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी दृष्टिकोण से एडमिशन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन करना सुनिश्चित करें।

 

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2133 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर विद्यार्थी अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।