Haryana : हरियाणा की इस पार्टी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को लिया गोद, कार्यकर्ताओं की लगाई जिम्मेवारी
Sep 14, 2025, 15:09 IST

Haryana : हरियाणा की इनेलो पार्टी पंजाब बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए आगे आई है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लेने का फैसला किया है। चौटाला ने कहा कि फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के 350 गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इन बाढ़ग्रस्त गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया है।
चौटाला ने आगे कहा कि इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है, ताकि वे इन गांवों में राहत कार्य व मदद प्रदान करें। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण हजारों लोग और पशु बुरी तरह से पीड़ित हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की भारी हानि हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इन गांवों में राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। इनेलो पार्टी इस संकट की घड़ी में बाढ़ ग्रस्त गांवों के साथ खड़ी है और गांवों को हरसंभव सहायता कर रही है।