Haryana: हरियाणा में 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, आज देना होगा स्पष्टीकरण

CM के निर्देश पर समाधान शिविरों का आयोजन
ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि CM नायब सैनी के निर्देश पर प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम के सोहना उपमंडल में वीरवार को हुए शिविर में केवल 3 विभागों राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि के अधिकारी ही उपस्थित थे।
लिस्ट में ये अधिकारी शामिल
जिस पर एस.डी.एम. अभिषेक कुमार ने सोहना ए.सी.पी. और खण्ड चिकित्सा अधिकारी (एस. एम.ओ.) सहित कुल 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों में सोहना ए.सी.पी., एस.एम.ओ. सोहना, बिजली बोर्ड के अधिकारी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी, एस.डी.ओ. पब्लिक हैल्थ, एस.डी.ओ. सिंचाई विभाग, वन रेंज अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) सोहना शामिल हैं।