Haryana : हरियाणा में 30 सितंबर को सुबह 10 बजे लगेंगे स्कूल, आदेश हुए जारी
Sep 28, 2025, 11:14 IST

Haryana : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए है।
दरअसल, इस आदेश के तहत 30 सितंबर, (मंगलवार को) दुर्गा अष्टमी के दिन सभी राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई तक रहेगा।
वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट के समय अन्य दिनों के सामान रहेगा। उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।