Haryana Rain Alert: हरियाणा के 19 जिलों में अगले तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट

 
Haryana Weather update
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके हिसाब से अगले 3 घंटों में भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाडी, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।