मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस परीक्षा तथा एनटीए की नीट परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्तों के साथ की समीक्षा
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्थानीय कैंप कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वीसी के उपरांत नीट की तैयारियों की समीक्षा की। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल को 8 जिलों में एचसीएस परीक्षा आयोजित आयोजित करवाई जाएगी, जिसके लिए 337 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है तथा इस परीक्षा में 93 हजार 696 विद्यार्थी शामिल होंगे। रोहतक जिला में एचसीएस परीक्षा के लिए कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 9 मई 2026 को देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 175 परीक्षा केंद्र बनाये गए है तथा लगभग 65 हजार विद्यार्थी प्रदेश में परीक्षार्थी के रूप में दर्ज है। इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। जिला में नीट की परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है, जिला में 5160 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे।
