Haryana News: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाली तीन गिरफ्तार, एक को पैर में लगी गोली

 
bhiwani court firing case

Haryana News: हरियाणा के भिवानी से बड़ी खबर आ रही है। भिवानी कोर्ट परिसर में गोली चलाने के मामले में भिवानी CIA के हत्थे चढ़ गए है। खबरों की मानें, तो गोली चलाने के मामले में दो आरोपी को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी को फतेहाबाद से अरेस्ट किया गया है। 

डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि मोनू और नवीन को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार किया है। जबकि, रोहित को तेहाबाद जिले के करनौली गांव से अरेस्ट किया है। आरोपी मोनू पर पहले भी लड़ाई-झगड़ा और डकैती के मामले दर्ज है। आरोपी रोहित ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित के पैर में एक गोली लगी है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।