Haryana Online Property Registry: हरियाणा के लोगों की बल्ले-बल्ले, पेपरलेस होगी रजिस्ट्री, घर बैठे ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में राजस्व निगरानी प्रणाली की मदद से राजस्व से संबंधित केसों की निगरानी हो सकेगी। राजस्व से संबंधित हजारों केस जिलों में 10 से 15 साल से लंबित हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रणाली से पता चल सकेगा कि किस जिले में कौन-सा केस कितने दिन से लंबित है और उपायुक्तों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।
इस तरह से होगी पैमाइश
अधिकारियों का कहना है कि भूमि की ट पैमाइश भी अब घर बैठे हो सकेगी। इसके लिए भूमि मालिक को सिर्फ राजस्व विभाग के पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। इसमें भूमि और अन्य सभी जानकारियां भरनी होगी। उसके बाद तहसील अधिकारियों के पास दस्तावेज पहुंच जाएंगे जहां वे कागजों और भूमि का सत्यापन करेंगे। दस्तावेज पूरे होने के बाद तहसील से अधिकारी भूमि मालिक के घर जाएंगे और पैमाइश का काम करेंगे। पहले लोगों को पैमाइश के लिए ही तहसील दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।
ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्री
वहीं रजिस्ट्री कराने के लिए भूमि मालिकों को हरियाणा डीड रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपनी जमीन और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। उसके बाद भूमि मालिक के कागज संबंधित तहसील कार्यालय में पहुंच जाएंगे।