Haryana News: हरियाणा पुलिस के SI को गोली मारने वाले शख्स ने किया सुसाइड, जानें कौन है आरोपी?

 
Sunil Kapoor

Haryana News: हरियाणा की जींद CIA टीम पर गोली चलाने वाले व्यक्ति की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। खबरों की मानें, तो जींद पुलिस का कहना है कि सुनील कपूर ने खुद को गोली मारी है। यह घटना लक्ष्मण चौक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश जिस घर में छिपा हुआ था। उस घर को बाहर से पुलिस ने घेर लिया था। इस दौरान देहरादून हरिद्वार और हरियाणा पुलिस का जॉइंट आपरेशन था। 

 जानकारी के मुताबिक, शनिवार को आरोपी सुनील कपूर ने हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र को गोली मारी थी। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। जींद एसपी ने उसकी मौत की पुष्टि की है।  खबरों की मानें, तो जींद के पूर्व एसपी के खिलाफ लगे यौन शोषण मामले में पुलिस सुनील कपूर की तलाश कर रही थी।  मृतक पर एसपी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप था। 

इन दो मामलों में फरार चल रहा था सुनील कपूर

खबरों की मानें, तो जींद के SP कुलदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी और IT एक्ट के दो मामलों में आरोपी सुनील कुमार फरार चल रहा है। पिछले दिनों उसने भिवानी के SP सुमित कुमार को फोन पर धमकी दी थी। इसके बाद CIA की टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। शनिवार की शाम सुरेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम सुनील को पकड़ने हरिद्वार भी पहुंची। आरोपी को हरिद्वार के बस अड्डे के परिसर में उसे घेर लिया। पुलिस से आमना-सामना होते ही सुनील बाहर की ओर भागा। सुरेंद्र प्रकाश उसके पीछे भागे। गेट के बाहर बदमाश फिसलकर गिर पड़ा, लेकिन तुंरत उठकर भागने लगा। तब तक सुरेंद्र उसके काफी पास आ गए और पीछे से पकड़ लिया। खींचतान में दोनों नीचे गिर गए।

बदमाश ने पिस्टल निकालकर चलाई गोली

इसी बीच बदमाश ने पिस्टल निकालकर सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी। गोली दारोगा सुरेंद्र प्रकाश की कोहनी में जा लगी। पकड़ ढीली पड़ने पर बदमाश सुनील फरार हो गया। हरिद्वार के SP सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह मौके पर पहुंचे और घायल दारोगा को मेला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां, सो डाक्टरों ने उन्हें AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया।