Haryana News: हरियाणा में सरपंच का पति गिरफ्तार, विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से था लिंक

 
Sarpanch's husband arrested in Haryana

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, पुलिस ने सरपंच के पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच का पति विदेश से गैंग चला रहे नजफगढ़ के कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से लिंक था। जिसके बाद एसटीएफ़ की यूनिट ने  भापड़ौदा निवासी प्रमोद गिरफ्तार कर लिया  है। 

आरोपी से 10 लाख 50 हजार रुपये हुए बरामद 

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद के पास से 10 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए गए है। जिन्हें नंदू की ओर से गैंग मेंबरों की मदद करने और प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भेजा गया था। 

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल 

खबरों की मानें, तो एसटीएफ प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी प्रमोद को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

प्रमोद की पत्नी है सरपंच 

उन्होंने बताया कि प्रमोद की पत्नी गांव की सरपंच है। इससे पहले नंदू गैंग से जुड़े छह अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जिनमें दीपक, योगेंद्र, अंकित, मुकेश जेल वार्डन, जयबीर और विकास का नाम शामिल हैं।