Haryana News: हरियाणा में रोडवेज की बस खंभे से टकराई, बच्चों समेत 15 यात्री घायल, इस वजह से हुआ हादसा!

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हरियाणा रोडवेज की एक बस डाहर टोल प्लाजा के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बस में बैठे करीब 15 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रोहतक डिपो की बस तेज रफ्तार में थी। जैसे ही बस टोल प्लाजा के पास पहुंची तो ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर सका। जिससे बस खंभे से जा टकराई और यात्रियों की चीख-पुखार मच गई। वहीं यात्रियों का आरोप है कि बस बहुत स्पीड में थी और टोल के नजदीक आने पर भी चालक ने स्पीड कम नहीं की। जिससे यह हादसा हो गया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हें टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से NC मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
-नायरा (2), पुत्री देवेंद्र कुमार
- सतवंती -पत्नी कृष्ण कुमार
- अनु -पत्नी साहिल
- बेबी वंशिका- पुत्री साहिल
- शौर्य -पुत्र साहिल
- महेश- पुत्र रामचंद्र
- पूनम -पुत्री जयभगवान
-अनु -पत्नी साहिल
-, सुशील कुमार- पुत्र आनंद कुमार
- कृष्ण कुमार -पुत्र रामेश्वर
- सुमित्रा- पत्नी रामेश्वर
-कमलेश -पत्नी रमेश कुमार
- नेहा -पुत्री दिलबाग
- विकास- पुत्र राम अवतार
-फूलपति- पत्नी मदन सिंह