Haryana News: हरियाणा में कबड्डी खिलाड़ी की यमुना में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था
Updated: Sep 7, 2025, 20:09 IST

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कबड्डी खिलाड़ी दोस्तों के साथ नहाने गया था, इसी दौरान यमुना में डूब गया। जिसके बाद उसके शव को रविवार की देर शाम बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान योगेश (25) के रूप में हुई है। वह कुशक गांव के मंदिर के पास बने पक्के पुल पर अपने दोस्तों सुनील, आजाद, रोहित और पुष्पेंद्र के साथ गया था। जब वह यमुना के पानी में उतरने लगा तो उसके दोस्त पीछे रह गए। इसी बीच योगेश अचानक से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि, घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बरामद कर लिया है। वही इस घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान है।