Haryana News: हरियाणा में जेजेपी करेगी 16 जिलों में अपने कार्यक्रम, कल से होगी शुरुआत

दरअसल, रविवार से जेजेपी इन कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता 28 सितंबर को जींद और सोनीपत, 29 सितंबर को झज्जर और गुरुग्राम और 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे 4 अक्टूबर को भिवानी और हिसार, 5 अक्टूबर को रोहतक और पानीपत, 6 अक्टूबर को अंबाला और यमुनानगर, 7 अक्टूबर को पंचकुला, 8 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 9 अक्टूबर को दादरी और झज्जर जिले में होंगे। इनके अलावा 12 अक्टूबर को जेजेपी कैथल जिले में युवा योद्धा जिला सम्मेलन करेगी। कार्यक्रम के आयोजक जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह जेजेपी ‘युवा योद्धा अभियान’ का दूसरा जिला सम्मेलन कार्यक्रम होगा।
उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर जेजेपी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की तरह कैथल जिले का भी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जाएगा।