Haryana News: मैं हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल हूं, तुमसे शादी करूंगा... ये बोलकर आरोपी ने किया महिला से रेप

 
 Friendship on Facebook, raped by posing as a Haryana Police constable!

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में एक महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने कहा था कि वह हरियाणा पुलिस में है और अभी उसकी ड्यूटी कैथल रोड पर लगी हुई है। यह पूरा मामला घरौंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन महीने पहले उसकी फेसबुक पर उसकी दोस्ती पानीपत के विरेन्द्र से हुई थी। आरोपी विरेन्द्र ने खुद को पुलिस महकमे में कॉस्टेबल बताया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसे शादी करने का झांसा दिया। वह विरेंद्र की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस बारे में जब महिला के पति को पता चला तो उसने उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरेंद्र को यह बात बताई और कहा कि अब वह उसके साथ ही रहेगी। इसलिए दोनों शादी कर लेते है। वीरेंद्र ने उसे शादी करने से और अपने साथ रखने से भी मना कर दिया है।  इसके बाद से महिला मानसिक रूप से  परेशान है। उसका पति भी अब उसे रखना नहीं चाहता है और वीरेंद्र ने भी उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में घरौंडा के थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि महिला ने रेप की शिकायत दी है। एक युवक पर आरोप लगाए हैं। अभी जांच की जा रही है कि वह युवक पुलिस ने है या नहीं।