Haryana News:  हरियाणा में फटा AC का कंप्रेसर, पति-पत्नी और बेटी की दम घुटने से मौत

 
Husband, wife and daughter died of suffocation in Haryana

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर AC का कंप्रेसर फट गया। इससे भीषण आग लग गई और इसका धुआं सेकेंड फ्लोर में घुस गया। इसके कारण यहां रह रहे कपल और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि, बेटे ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, इस परिवार ने बचने के लिए पहले छत पर जाने की कोशिश की थी। लेकिन, गेट बंद होने से वह छत पर नहीं पहुंच सके। वहीं पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी, लेकिन इसके पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

सुबह तीन बजे हुआ एसी में ब्लास्ट 

खबरों की मानें, तो  यह मामला ग्रीनफील्ड कॉलोनी का है। यहां  सुबह 3 बजे एसी में ब्लास्ट हो गया और तीनों की मौत हो गई। खबरों की मानें, तो फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सचिन कपूर (50) अपने परिवार के साथ बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर में रहते थे। जबकि पहले फ्लोर में दूसरा परिवार रहता है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे के करीब फ्लोर में AC में शॉट सर्किट हो गया और इसके बाद कंप्रेसर फट गया। इससे पहले फ्लोर में तो आग लग गई। जबकि,  धुआं दूसरे फ्लोर में घुस गया।

नहीं बच सकी तीनों की जान 

मकान के अंदर सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48) और उनकी बेटी सुजान (13) और बेटा आर्यन (24) सो रहा था। धुएं से जब उनका दम घुटने लगा और घबराहट में सभी छत की ओर भागे। लेकिन, छत का गेट बंद होने के कारण वे वहां से नहीं निकल पाए और वापस कमरे में लौट आए।

बेटे आर्यन को आई चोट

इसी दौरान सचिन, रिंकू और सुजान बेहोश हो गए, जबकि आर्यन किसी तरह हिम्मत करके कमरे की खिड़की से कूद गया। नीचे गिरने पर उसके हाथ और पैर में चोटें आईं। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।