Haryana News: हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट हुआ जारी, घग्गर नदी का सैलाब मचा सकता है तबाही, इन जिलों को ज्यादा खतरा

 
High alert issued regarding flood in Haryana

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में बड़ी खबर आ रही है। आज यानी सोमवार सुबह से ही हो रही बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर चिंताजनक स्तर पर बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि रात 3 बजे घग्गर नदी में अचानक से सैलाब आ गया है। जिसने प्रशासन और आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा  दी है। 

कहा जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब में घग्गर नदी का यह सैलाब तबाही मचा सकता है। जिसके चलते प्रदेश में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं घग्गर नदी के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के जिलों के लिए चिंताजनक हालात है। इन जिलों में पंचकूला, पटियाला, संगरूर, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। 

पंचकूला में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें, तो अगले तीन दिन तक पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है।