Haryana News: हरियाणा की लड़की को 13 साल उम्र में हुआ प्यार, गुपचुप रचाई शादी, अब है तीन महीने की प्रेग्नेंट 

 
Haryana girl fell in love at the age of 13
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की ने पहले शादी की और अब  गभर्वती हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पानीपत की महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के लिए माडल टाउन थाना पुलिस को एक पत्र लिखा है। उन्होंने जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ बाल विवाह अधिनियम और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है।

मार्च 2025 में की थी शादी 

खबरों की मानें, तो रजनी गुप्ता का कहना है कि उन्हें 1 अगस्त को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की शादी हुई है, जो अब गर्भवती भी है। उनकी जांच के दौरान लड़की की मां ने उन्हें बताया कि बेटी अपनी एक सहेली की शादी में गई थी। वहां उसे एक युवक से प्यार हो गया था। बेटी की जिद पर हमने मार्च 2025 में गुपचुप तरीक़े से घर में ही दोनों की शादी करा दी थी। उनकी बेटी 8वीं तक पढ़ी है। जब उसके स्कूल से रिकॉर्ड निकवाया तो लड़की की उम्र महज 13 साल मिली। वहीं लड़का 19 साल का हो चुका है। 

क्या बोले लड़के के परिजन

खबरों की मानें, तो लड़के के परिजनों ने बताया कि बेटा जब घर दुल्हन लेकर पहुंचा, तभी उन्हें शादी का पता चला। अगर उन्हें पहले इसके बारे में पता चलता तो लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं होने देते। अब विवाहिता अब 3 महीने की प्रेग्नेंट  है।