Haryana News: हरियाणा में किसानों ने किया दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम, इस वजह से हैं नाराज

 
Haryana News: हरियाणा में किसानों ने किया दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम, इस वजह से हैं नाराज
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (GT Road) जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद नहीं होने का आरोप लगाया है। इसी विरोध में किसान बीच हाईवे पर बैठ गए है, जिससे दोनों तरफ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

जानकारी के मुताबिक, किसानों ने करीब दो घंटे से हाईवे पर जाम लगा रखा है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी मौके पर पहुंच गए है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी, मगर गरीब किसानों की फसल अभी तक नहीं उठी। जब एक पोरी (कटोरी) अभी तक नहीं उठी, तो खरीद कहां हुई है। 

इससे पहले नाराज किसानों ने नारेबाजी कर मार्केट कमेटी कार्यालय के पास धरना लगाया। वहीं सूचना पाकर शाहाबाद की एसडीएम चिनार चहल मौके पर पहुंचीं और नाराज किसानों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्ष के बीच करीब 2 घंटे की बातचीत हुई। बातचीत विफल होने पर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) को जाम कर दिया है।