Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, भिवानी जिला कोर्ट में फायरिंग करने वाले को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिला अदालत में पिछले दिनों हुई फायरिंग मामले में एक बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़ की सूचना है। खबरों की मानें, तो भिवानी पुलिस की सीआईए-1 की टीम ने कार्यवाही की है।
बताया जा रहा है कि फतेहाबाद जिले के करनौली गांव के क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक बदमाश के पेर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे PGI अग्रोहा में दाखिल किया गया है।
वहीं घायल बदमाश पर 307 का मुकदमा सीआईए भिवानी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पकड़ा गया बदमाश भिवानी जिला अदालत फायरिंग मामले में संदिग्ध था ।
