Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए 15 सितंबर तक खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, तुरंत करें अप्लाई, डीसी ने दी ये जानकारी
Sep 12, 2025, 17:36 IST
Haryana News: जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु 15 सितंबर, 2025 तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।
दरअसल, झज्जर के डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला झज्जर के प्रभावित गांवों के किसानों को अपनी फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। जोकि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल जिला के किसानों के लिए 15 सितंबर तक खोला गया है।
डीसी ने बताया कि राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जा रहा है और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा।
प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।
