Haryana News: राजधानी चंडीगढ़ से सीधा पहुंचेंगे दिल्ली एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी बसें, प्रस्ताव हुआ तैयार 

 
The journey from Chandigarh to Delhi and Jewar Airport will be fun
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और उत्तर प्रदेश के जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सुपर लग्जरी बसें चलाने की तैयारी में है। जिसके चलते लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, इसका प्रपोजल तैयार कर परिवहन विभाग को भेजा गया है। फिलहाल, 18 बसें चलाने की योजना है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों से हवाई सफर करने वालों को सुविधा मिलेगी। 

खबरों की मानें, तो अभी यह तय किया जाना बाकी है कि करीब पौने 2 करोड़ की इन बसों को रोडवेज खरीदेगा या फिर किलोमीटर स्कीम के हिसाब से चलाएगा। 

बीएस-6 बसों का होगा संचालन 

बता दें कि रोडवेज इससे पहले भी चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक एसी बसें चलाता था, लेकिन,  ये बीएस- 4 थीं। इनका संचालन दिल्ली में बंद हो गया है। अब जो नई बसें चलेंगी, वे बीएस-6 होंगी। 

10 अक्टूबर को मिलेगी 30 ई बसें 

वहीं, रोडवेज को 10 अक्टूबर तक 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इनमें से 5 अम्बाला, 15 पानीपत और 10 बसें कुरुक्षेत्र में चलाई जाएंगी। अक्टूबर के अंत तक 20 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी। जिन शहरों में अभी 5-5 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। वहां अगले 3 महीने में 5-5 बसें बढ़ाई जाएंगी।