Haryana News : हरियाणा के इस जिले से सिर्फ 5 घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़, शुरू हुई नई बस सेवा, जानें पूरा शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, इस बस सेवा के शुरू होने से बस यात्री साढ़े 6 घंटे की बजाए 5 घंटे में ही चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि भिवानी से रोजाना 7 बसें चंडीगढ़ जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि भिवानी से चंडीगढ़ के बीच रोजाना 7 बसों का संचालन हो रहा है। चंडीगढ़ पहुंचने में लगभग साढ़े 6 घंटे का समय लग जाता है और बस सुबह लगभग 11 बजे पहुंचती है।
इसके कारण जिन बस यात्रियों को सुबह 10 बजे सरकारी ऑफिस आदि जरूरी कार्य के लिए पहुंचना होता है वे समय पर नहीं पहुंच पाते। इस संबंध में रोडवेज को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते जीएम ने शुक्रवार से भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सुबह चार बजे वाया 152डी हाई के रास्ते बस सेवा शुरू कर दी है।
अब 152 डी से चंडीगढ़ जाने वाली है केवल दो बसें
खबरों की मानें, तो अभी भिवानी से वाया 152 डी नेशनल हाईवे (ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे) होते हुए सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर जाने वाली केवल एक बस सेवा है। यह बस सेवा भी AC है। शुक्रवार से 152 डी होते हुए दूसरी बस सेवा शुरू हो जाएगी। भिवानी से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली अन्य सभी बसें वाया जींद, कैथल, महम व रोहतक होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। इनसे यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में पांच की बजाए साढे छह घंटे का समय लगता है। जबकि 152 डी होते हुए रोडवेज बस केवल पांच घंटे में ही चंडीगढ़ पहुंचाती है।
क्या बोले रोडवेज के अधिकारी
खबरों की मानें, तो भिवानी के रोडवेज विभाग के जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने शुक्रवार को भिवानी से वाया 152 डी नेशनल हाई वे होते हुए नई बस सेवा शुरू करने का फेसला लिया है। यहीं बस सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से भिवानी के लिए रवाना होगी।