Haryana News: हरियाणा में अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

 
 Car lost control and fell from flyover in Haryana

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर आ रही है। यहां नेशनल हाइवे स्थित ढाणी केंदू फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। जिससे कार सवार कपल गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने विजय मलिक (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उनकी पत्नी ज्योति (35) ने अग्रोहा मैडिकल कॉलेज जाते वक्त दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक, दंपती की एक बेटी है। वहीं इस मामले में सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि दिल्ली के विजय अपनी पत्नी ज्योति के साथ कार में सवार होकर सिरसा में अपनी बहन और डेरे में होने वाले सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार ढाणी केंदू फ्लाईओवर के उपर पहुंची तो अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  इसके बाद उनकी मौत हो गई। 

अचानक से अनियंत्रित हुई कार

बताया जा रहा है कि  विजय मलिक की कार पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने डायल 112 पर फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। कार चालक ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार उसकी कार के आगे ठीक से चल रही थी लेकिन अचानक से बिना किसी बाधा के अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। फिलहाल, मामले की जानकारी विजय के परिजनों को दे दी गई है।