Haryana News: हरियाणा के इस जिले के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले महीने मिलेंगी 15 AC बसें , इन रूट पर चलेंगी

 
15 AC buses will be available next month
Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले से बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के 2 अक्टूबर को 15 और लो-फ्लोर एसी बसें मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, सिटी बस सर्विस में 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 15 और नई लो-फ्लोर एसी बस कनेक्ट की तैयारी चल रही है। इसके बाद शहर में सिटी बसों की संख्या 20 हो जाएगी। अभी 5 एसी लो-फ्लोर बसें हैं। जो जीटी रोड पर सिवाह बस अड्डा से टोल प्लाजा तक चलती है। बसों की संख्या कम है इसलिए दिन में उसी के हिसाब से  फेरे लगाती है।

अधिकारियों का कहना है कि 15 नई बसें आने के बाद शहर के अन्य रूटों को भी कवर किया जाएगा। जिसमें बरसत रोड, सेक्टर-13/17, सनौली रोड, असंध रोड मॉडल टाउन समेत अन्य रूट शामिल है। बस आने के बाद पानीपत में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बस किस-किस रूट पर चलाई जाए, यह प्रशासन तय करेगा। 

इन रूट पर चलाई जा सकती है 

संभावना जताई जा रही है कि नई बसें आने के बाद समालखा के चुलकाना के लिए भी पानीपत से बस सेवा शुरू की जा सकती है। इसके अलावा इसराना और मतलौडा के रूट पर भी चलाई जा सकती है।

रोडवेज अधिकारियों की टीम लेगी जायज़ा

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर से पहले पंचकूला से रोडवेज अधिकारियों की एक टीम पानीपत आएगी, जो पानीपत पुराने बस अड्डे पर तैयार इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को देखेगी। बसों को चार्ज करने के लिए 9 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। 

जनवरी 2024 में मिली थी 5 ई बसें 

बता दें कि 28 जनवरी 2024 से पानीपत में 5 ई-बस से सिटी सेवा शुरू की गई थी। जिसे लोगों ने पसंद किया है। एक साल 2 करोड़ 46 लाख 8 हजार 590 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है।