Haryana News: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जेई को 34 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
Sep 9, 2025, 16:39 IST

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां एसीबी की टीम ने बिजली निगम के JE को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जेई ने BJP नेता से बिल पास करने के बदले 34 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता ठाकुर भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदार के तौर पर कार्य करते हैं। उनके 9 रुपए की बिल को पास करने के बदले उसने 34,000 की रिश्वत मांगी गई। खबरों की मानें, तो भवानी सिंह ने बताया कि बिल रोकने के मामले में जेई के उच्चाधिकारियों को भी कहा गया। उन्होंने भी इसको बिल पास करने के निर्देश दिए। मगर उनकी भी सुनवाई नहीं की।
इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबी ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं ACB के टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि भवानी सिंह की शिकायत के आधार पर जेई धर्मवीर सिंह को पकड़ा गया है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।