Haryana News: हरियाणा के इस जिले में घग्गर नदी को लेकर अलर्ट हुआ जारी, डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

 
Alert issued regarding Ghaggar river in Panchkula district of Haryana

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां डीसी ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वो अनावश्यक घर से बाहर न निकले। 

डीसी ने कहा कि पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही, मौसम विभाग की ओर से आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जिसमें कहा गया है कि नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहें। यह जानलेवा हो सकता है। इसलिए अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।वहीं मोरनी क्षेत्र में जाने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और फिर यात्रा करें। इसके साथ ही डीसी ने कहा है कि आपात स्थिति में फ्लड कंट्रोल रूम 0172-2562135 से संपर्क करे। डीसी ने आगे कहा कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।