Haryana News: हरियाणा में गोली लगने के बाद खुद अस्पताल पहुंच गया घायल डॉक्टर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 
Injured doctor himself reached the hospital after being shot in Haryana, CCTV footage surfaced

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एक आढ़ती ने सैर कर रहे डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली डॉक्टर के पेट में जा लगी। वहीं वारदात के बाद स्कूटी पर सवार आढ़ती मौके से फरार हो गया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें डॉक्टर खुद ही अस्पताल पहुंच गए और आनन-फानन में अपना इलाज शुरू कराया। वहीं अभी भी डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उनका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला सामने आया है कि आढ़ती ने यह फायरिंग 50 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर की है। वहीं डॉक्टर के परिजनों के बयान लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं सीसीसीटी में नजर आ रही है कि डॉक्टर के पेट में गोली लगी है। उनके डॉक्टर से खून बह रहा है और कपड़े भी फटे हुए हैं। वहीं डॉक्टर के कुछ साथी भी उनके पीछे दौड़ते हुए नजर आ रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आढ़ती समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि डॉक्टर का नाम प्रतीक कुमार है और वह सेक्टर-19 के रहने वाले हैं। उन्होंने MBBS की पढ़ाई की हुई है और अभी वह शाहाबाद के आदेश अस्पताल में प्रेक्टिस करते हैं। रविवार शाम को करीब 7 बजे जब वह अपने घर से सैर करने के लिए निकले थे। तभी वहां पर स्कूटी सवार एक युवक आया और उसने डॉक्टर पर गोली चला दी। ये गोली डॉक्टर के पेट में जा लगी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को कॉल कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद दोस्त मौके पर बाइक से पहुंचे और उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल के गेट पर उतरने के बाद प्रतीक कुमार पैदल ही भीतर पहुंच गए।