Haryana Weather : हरियाणा में 10 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट

आज इन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में आज यानी 5 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
6 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में कल 6 सितंबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
-पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
7 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में 7 सितंबर को भी कोई मौसम चेतावनी नहीं है।
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हायर, जिंद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बाकी जिलों में अलग-अलग जगह पर हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
8 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
-अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
-अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-जींद, फरीदाबाद, पलवल और रोहतक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।