Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे में आएंगी इतने लाख महिलाएं, जानें कब से आने शुरू होंगे खाते में 2100 रुपये

दरअसल, सरकार की ओर से योजना को लेकर पोर्टल का ट्रायल भी पूरा कर लिया है। अब पंचकूला में 25 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना लागू करते हुए एप लॉन्च कर दिया जाएगा।
खबरों की मानें, तो प्रदेश में एक लाख से कम आय वाले परिवारों में करीब 21 लाख महिलाओं की उम्र 23 से 60 साल के बीच है। इनमें 23 से 45 साल की अविवाहित महिलाओं की संख्या 2,82,635 है, जबकि 23 से 60 साल आयु की विवाहित महिलाओं का आंकड़ा 18,14,621 है।
सबसे ज्यादा इन पांच जिलों में अविवाहित महिलाएं
खबरों की मानें, तो हिसार में 23,409, यमुनानगर में 20,546, सिरसा में 20,209, नूंह में 18,869, करनाल में 17,083 महिलाएं अविवाहित हैं।
यहां ज्यादा विवाहित महिलाएं
खबरों की मानें, तो हिसार में 1,52,386, नूंह में 1,33,070, सिरसा में 1,23,060, यमुनानगर में 1,17,307, करनाल में 1,11,367 महिलाएं विवाहित हैं।
1 नवंबर से खाते में आने शुरू होंगे 2100 रुपये
बता दें कि 25 सितंबर को एप लॉन्च करके पंजीकरण शुरू किया जाएगा। पात्र महिलाओं को 1 नवंबर हरियाणा दिवस से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।