Haryana kal Ka Mausam: जानें हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD की ताजा रिपोर्ट
Updated: Sep 28, 2025, 21:18 IST

Haryana kal Ka Mausam: हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। IMD चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में कल यानी 29 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने केवल संभावना जताई है। बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कल यानी 29 सितंबर (सोमवार) को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते रेवाड़ी, मेवात, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती हैं।
मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 30 सितंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते रेवाड़ी, मेवात, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है।
हरियाणा में अक्टूबर के पहले हफ्ते में ड्राई रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 1 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।