Haryana: हरियाणा सरकार इन युवाओं को हर महीने देगी 9000 रुपये, जानें कैसे उठाएं लाभ
युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार की इस योजना से रोजगार की तलाश में जुटे बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होते ही CM नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हित में यह बड़ा फैसला लिया। सदन में पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार की इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि CET पास करने के बावजूद जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है, उन्हें इस वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करना और युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर को बेहतर दिशा में आगे बढ़ा सकें।
पात्रता मापदंड
अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने सीईटी परीक्षा पास की है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को इन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:
1. हरियाणा सरकार इस योजना के लिए एक ऑफिसियल पोर्टल शुरू करेगी, जहां पात्र उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
2. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी सीईटी पासिंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
3. रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
