Haryana Government: हरियाणा में इन बच्चों को कोचिंग के लिए मिल रहे 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक, फटाफट करें इस योजना के लिए अप्लाई
 
The government is giving 20 thousand to one lakh rupees for studying in Haryana

Haryana Government: हरियाणा की सरकार श्रमिकों के बच्चों को कोचिंग के लिए 20 हजार से 1 लाख रुपए तक की मदद दे रही है। खबरों की मानें, तो राज्य में श्रमिकों के बच्चों के लिए व्यावसायिक कोर्स और यूपीएससी व एचपीएससी की प्रारंभिक पास करने पर आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह योजना हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से चलाई गई है। योजना का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को महंगी कोचिंग से छुटकारा दिलाना है। योजना में श्रमिक का बच्चा खुद के रोजगार या किसी नौकरी पर है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं झूठा प्रमाण-पत्र देने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

ये हो सकते हैं इस योजना के पात्र

योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की न्यूनतम निर्धारित सेवा अवधि 1 साल और मासिक वेतन अधिकतम 27 हजार रुपए तक होना चाहिए। वहीं योग्यता वाली कक्षा की परीक्षा में परीक्षार्थी के 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कोचिंग संस्था की शुल्क रसीद अनिवार्य है, जो विद्यार्थी कोचिंग कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्हें संस्थान की ओर से जारी प्रमाण-पत्र जमा कराना होगा। इसके अलावा नियोक्तिा प्रमाण-पत्र, कर्मचारी का प्रमाण-पत्र, शिक्षा का प्रमाण-पत्र और ईएसआई कार्ड होना अनिवार्य है।

1 लाख रुपए तक की मिल रही सहायता

खबरों की मानें, तो सरकार की ओर से व्यावसायिक कोर्स की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए 20 हजार रुपए तक दिए जाते हैं, वहीं यूपीएससी और एचपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए सरकार की ओर से 1 लाख रुपए तक दिए जाते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

पात्र उम्मीदवार  saralharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।