Haryana : हरियाणा में इन 12 जिलों के किसानों की चमकी किस्मत, मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा
Updated: Sep 4, 2025, 08:14 IST

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल नुकसान पर मुआवज़ा देने का फैसला किया है। बता दें कि 12 जिलों के किसानों के लिए अब ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला है। किसान भाई 10 सितंबर तक पोर्टल पर जाकर अपनी फसल नुकसान का पंजीकरण करा सकते हैं। नीचे दी गई लिस्ट में देखिए शामिल जिले...
शामिल जिले व गांवों की संख्या:
- यमुनानगर – 600 गांव
- झज्जर – 264 गांव
- नूंह – 166 गांव
- कुरुक्षेत्र – 75 गांव
- हिसार – 86 गांव
- चरखी दादरी – 34 गांव
- पलवल – 59 गांव
- सिरसा – 6 गांव
- भिवानी – 43 गांव
- रेवाड़ी – 7 गांव
- फतेहाबाद – 21 गांव
- रोहतक – 41 गांव
* अब तक 38,286 किसान अपनी फसल क्षति का दावा दर्ज कर चुके हैं।
* कुल पंजीकृत क्षेत्रफल – 2,42,945.15 एकड़।