Haryana CET Result 2025: हरियाणा सीईटी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खुलेगा करेक्शन पोर्टल

 
 Haryana CET Result 2025: Big update regarding Haryana CET, know when the correction portal will open

Haryana CET Result 2025: हरियाणा में ग्रुप सी की भर्ती के लिए हुए CET को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सीईटी के लिए करेक्शन पोर्टल इसी हफ्ते खुलने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से तैयारियां कर ली गई है और किसी भी वक्त करेक्शन पोर्टल खोला जा सकता है। इसके बाद ही सीईटी का रिजल्ट जारी किया जा सकेगा। 

दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में हुए मानसून सत्र के दौरान सीईटी करेक्शन पोर्टल को लेकर ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि एक से दो दिन के अंदर करेक्शन पोर्टल खोल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक पोर्टल नहीं खोला गया है। अब खबरें आ रही है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही करेक्शन पोर्टल खोल देगा। इसके लिए अभ्यर्थी HSSC की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

10 सितंबर से पहले खुल सकता है पोर्टल

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने 8 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि अभ्यर्थी अपने प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखें।  जल्द ही ग्रुप C के लिए करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। खबरों की मानें, तो आयोग में पोर्टल को शुरू करने की तैयारी चल रही है, संभावना जताई जा है कि 10 सितंबर से पहले HSSC की ओर से पोर्टल खोलने का ऐलान किया जा सकता है।

26 जुलाई और 27 जुलाई को हुआ था एग्जाम

बता दें कि हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती के लिए 26 जुलाई और 27 जुलाई को सीईटी का एग्जाम हुआ था। इस एग्जाम में 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। HSSC ने दावा किया था कि अगस्त के आखिरी तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक करेक्शन पोर्टल भी नहीं खुला है। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिसकी सुनवाई कल यानी 2 सितंबर को होगी।